करगहर: पिपरा गांव के पास सड़क हादसे में एक किसान की मौत, मवेशी के चारा लाने के दौरान हुआ यह हादसा
करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा गांव के पास सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव निवासी अशोक राय के 34 वर्षीय बेटे शशि भूषण राय के रूप में हुई है। शशि भूषण राय अपने खेत की ओर पशुओं के लिए चारा काटने खेत की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे अपने गांव से सड़क पर पहुंचे, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार