कानपुर में 171 प्रतिबंधित कछुए बरामद, अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा!
कानपुर के हरबंश मोहाल क्षेत्र में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 171 जीवित प्रतिबंधित इंडियन रूफ्ड टर्टल बरामद किए हैं। मामले में एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रतिबंधित कछुओं को फर्रुखाबाद से लाकर पश्चिम बंगाल के रास्ते आगे पहुंचाया जाता था। जांच में तस्करी नेटवर्क के तार बांग्लादेश और चीन तक जुड़े होने की बात भी सामने आई है।
आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। एसटीएफ अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।
📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #WildlifeCrime #WildlifeTrafficking