कानपुर: हरिमोहन हत्याकांड का खुलासा, आरोपी धर्मेंद्र उर्फ छोटू गिरफ्तार
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीगांव में हरिमोहन यादव की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त फरसा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पहले से विवाद और रंजिश थी। जांच में सामने आया कि आरोपी पर ₹900 की चोरी का आरोप लगाए जाने और सामान रख लिए जाने को लेकर भी विवाद बढ़ा था। घटना के दिन हुए झगड़े के बाद हरिमोहन यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
पुलिस और सर्विलांस टीम ने जांच की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। सफल अनावरण पर थाना महाराजपुर और सर्विलांस टीम को ₹25,000 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
.
.
#Kanpur #KanpurNews #Maharajpur #CrimeNews #KanpurPolice