बज्जू: ग्रामीणों ने बज्जु मुख्य अभियंता को घरेलू अवैध बिजली कनेक्शन हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा, विरोध प्रदर्शन किया
Bajju, Bikaner | Jul 8, 2026 कोलायत लिफ्ट क्षेत्र के ग्रांधी माइनर के किसानों ने 11 हजार केवी बिजली लाइन पर हो रहे घरेलू अवैध कनेक्शनों को हटाने तथा स्थायी समाधान की मांग को लेकर मुख्य अभियंता, बज्जू के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में किसानों ने बताया कि ग्रांधी माइनर क्षेत्र की 11 केवी कृषि विद्युत लाइन पर घरेलू अवैध कनेक्शन होने के कारण वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है।