धौलपुर: भाजपा नेता गिरिराज सिंह मलिंगा ने एससी एसटी कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस ने आधा किलोमीटर तक पैदल ले जाकर किया
पूर्व विधायक और भाजपा नेता गिर्राज सिंह मलिंगा ने बुधवार को धौलपुर के एससी-एसटी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने मलिंगा को 2 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। कोर्ट में सरेंडर के बाद पुलिस बाड़ी के पूर्व विधायक मलिंगा को आधा किलोमीटर तक पैदल ही लेकर कोतवाली थाने पहुंची। इसके बाद कोतवाली थाने के सामने से मलिंगा को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर जेल तक ले जा