शिवपुरी नगर: सुरक्षा का अहसास: कोतवाली पुलिस ने शहर में पैदल गश्त की, टीआई बोले- रात्रि गश्त प्रभावी होगी
शिवपुरी शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे के नेतृत्व में पुलिस बल ने शुक्रवार रात शहर के प्रमुख क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया। निरीक्षक रोहित दुबे ने पुलिस टीम के साथ शहर के पोहरी बस स्टैंड, फतेहपुर चौराहा, सराफा बाजार, माधव चौक एवं आसपास के कस्बा क्षेत्रों में सघन भ्रमण किया।