शाहजहांपुर: गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, खन्नौत में 15 सेंटीमीटर की गिरावट; खतरे के निशान से 85 सेंटीमीटर नीचे गर्रा, प्रशासन अलर्ट
शाहजहांपुर। बुधवार सुबह आठ बजे की सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गर्रा नदी का जलस्तर 147.95 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 148.80 मीटर से 85 सेंटीमीटर नीचे है। कल सुबह की तुलना में गर्रा नदी का जलस्तर 25 सेंटीमीटर बढ़ा है। वहीं खन्नौत नदी का जलस्तर 145.55 मीटर दर्ज हुआ, जो खतरे के निशान 145.75 मीटर से 20 सेंटीमीटर नीचे है। कल की तुलना में खन्नौत नदी