बरवाडीह: बरवाडीह प्रखंड सहित जिले भर में मंगलवार सुबह 11 बजे से मनाई गई गोवर्धन पूजा
इस मौके पर महिलाओं ने गोधन कूटते समय भाई को गाली गीत गाकर हंसी मजाक में पूजा अर्चना की ।ज्ञात हो कि इस परंपरा को निभाने से भाई की लंबी उम्र होती है और भाई-बहन के बीच में प्रेम बढ़ता है ।वही इस मौके पर महिलाओं ने गाय बैल और खेती के औजार की भी पूजा की ताकि गांव में खुशहाली आए और फसल अच्छी हो।