बिछिया: रिश्तों का कत्ल: अंजनिया चौकी के करिया गांव में हत्याकांड का मामला पुलिस ने सुलझाया
मंडला जिले के बम्हनी थाना अंतर्गत अंजनिया चौकी के करियागांव में छोटे भाई की हत्या का सनसनीखेज मामला पुलिस ने अब सुलझा लिया हैl बड़े भाई ने ही अपने छोटे भाई आशीष साहू की हत्या कर शव को घर के सैप्टिक टैंक में छुपा दिया थाl जहां से शव बरामद हुआ था l19 अप्रैल रविवार दोपहर 2:00 बजे चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिय गया