हाथरस: मोहल्ला खंदारी गढ़ी से पिछले 1 महीने से लापता है 16 वर्षीय किशोरी, दादी ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी से पिछले एक महीने से 16 वर्षीय किशोरी लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी लड़की का पता नहीं चला। आज लड़की की दादी वेदवती ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।