हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, आवश्यक कार्यवाही जारी
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री एवं तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रही है अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने सियल किला गेट गांधी पार्क निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।