जमुई: बरडीह गांव में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई
Jamui, Jamui | Apr 30, 2026 बरडीह गांव में हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ गुरुवार 1 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया है। यज्ञ के प्रथम दिन निकाली गई कलश यात्रा में लगभग 400 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया।