इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव कजरौठ में महिला के घर से करीब तीन लाख रुपये कीमत के सात सूअर चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Iglas, Aligarh | Nov 23, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव कजरौठ में एक विधवा महिला के घर से करीब तीन लाख रुपये कीमत के सात सूअर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने नामजद लोगों व अज्ञात साथियों पर चोरी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।कजरौठ निवासी मीना देवी पत्नी स्वर्गीय गुलाब सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।