गुरुवार शाम 4 बजे बोलबा बॉर्डर के समीप डीटीओ Sanjay Kumar Bakhla के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान में स्कूल बसों समेत कई वाहनों की जांच की गई। नियम उल्लंघन पर एक स्कूल बस ज़ब्त की गई, जबकि विभिन्न वाहनों से कुल 61 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया।