शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंहनिवास के एक निवासी ने अपने ही रिश्तेदार पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसके मामा के लड़के ने चेकबुक चोरी कर और फर्जी हस्ताक्षर के जरिए उसके बैंक खाते से करीब 4 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए हैं। 17-18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।