मधवापुर: पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा ने साहरघाट थाना का किया निरीक्षण
पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा ने साहरघाट थाना पर निरीक्षण के दौरान देर तक पुलिस पदाधिकारियों से पूछताछ की। लंबित कांडों के आईओ से केस के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्हें तय समय सीमा के भीतर निष्पादित करने के लिए निर्देशित किया। मालखाना पंजी, गुंडा पंजी, चौकीदारों की हाजिरी बही, स्टेशन डायरी को बारीकी से देखा। सभी पंजियों को अपडेट रखने को कहा।