गुना नगर: अंबेडकर चौराहा: खनिज विभाग के अधिकारी पर 10 हज़ार रुपए मांगने का आरोप, कैमरा देख भड़के
गुना शहर में खनिज विभाग की लगातार हो रही कार्रवाई अब सवालों के घेरे में है। आरोप लग रहे हैं कि अवैध खनिज फड़ों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय गिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को निशाना बनाया जा रहा है। इस मुद्दे पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य भी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं।