कैथल: पीओ पकड़ो स्टाफ द्वारा कातिलाना हमला करने के मामले में उद्घोषित अपराधी को गांव पाई से किया गया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ के एएसआई राजकुमार की टीम द्वारा गांव पाई निवासी आरोपी सुनील को काबू कर लिया गया। आरोपी पर 8 जुलाई 2020 को हरसोला शराब ठेका पर अपने साथी के साथ मिलकर करींदो पर गोली चलाकर कातिलाना हमला करने का आरोप है। आरोपी सुनील न्यायालय से जमानत हासिल कर न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ।