कैथल: जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव में प्रयोग होने वाले वाहनों के रेट किए निर्धारित : जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि आगामी लोकसभा में उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले खर्च के आंकलन के लिए जिला प्रशासन द्वारा चुनाव में प्रयोग होने वाले वाहनों के रेट निर्धारित किए गए हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के वाहन जैसे लग्जरी गाड़ियां, थ्री व्हीलर, ई रिक्शा, ट्रक, टेंपो आदि शामिल हैं।