कैथल: सेवा संघ के गरीब कन्या विवाह समारोह में 15 जोड़े बनेंगे जीवनसाथी, समारोह के प्रबंधों के लिए संस्था की हुई बैठक
सेवा संघ संस्था द्वारा 7 अप्रैल को पंजाबी सेवा सदन में आयोजित होने वाले 16वें गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में 15 जोड़े वैवाहिक सूत्र में बंधेंगे। यह जानकारी सेवा संघ के संस्थापक एवं प्रधान डॉ. शिव शंकर पाहवा ने दी। पाहवा सामूहिक विवाह समारोह के प्रबंधों के लिए ली गई बैठक में बोल रहे थे।