मुगलसराय: सरेसर, बिहार में तस्करी से पहले पुलिस ने किया एक्शन, ट्रक से 115 पेटी अवैध शराब बरामद
अलीनगर पुलिस ने सरेसर में चेकिंग के दौरान ट्रक से बिहार ले जाई जा रही 115 पेटी (1035 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद कर चालक राकेश कुमार निवासी रोहतास (बिहार) को गिरफ्तार किया। आज मंगलवार शाम 05 बजे पुलिस के द्वारा मामले की जानकारी देते हुए बताया गया की बरामद शराब की कीमत करीब 4 लाख रुपये है और मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।