सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के मंगरौठ मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से छीना सोने का मंगलसूत्र, फरार, केस दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के मंगरौठ गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार महिला के गले में पड़ा सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। जिसके बाद महिला के पति ने आज सोमवार को चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।