खजनी: बेलघाट थाना क्षेत्र के लिंक एक्सप्रेस वे पर झिनखीनी सोमवापुर बॉर्डर के पास डंपर टकराया, डंपर में लगी आग, ड्राइवर की मौत
रविवार को बेलघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झिनखीनी सोमवापुर बॉर्डर के पास लिंक एक्स्प्रेस वे पर अनियंत्रित डंपर डिवाइडर से टकरा गया। डंपर डिवाइडर से टकराने के बाद गड्ढे में जा गिरा जिससे डंपर में आग लग गई। डंपर चालक की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई मिली। सुअरहा गांव के निवासी हरिनाथ यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव (32) की मौत हो गई।