जरूरतमंदों को मिली आर्थिक मदद
बी पट्टी दुरंतो सुपरफास्ट ग्रुप ने दो जरूरतमंद परिवारों को दिया सहारा, आत्मनिर्भर बनाने की पहल
#प्रतापगढ़ पट्टी। बी पट्टी दुरंतो सुपरफास्ट ग्रुप की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत ‘एक और, मदद दो’ मुहिम चलाकर दो जरूरतमंद महिलाओं की सहायता की गई। ग्रुप के संचालक अनूप ओझा की अध्यक्षता में आयोजित पहल में एडमिन पैनल टीम और सदस्यों के सहयोग से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
मुहिम के तहत रानीगंज क्षेत्र के पंडितपुर, हरिनाहपुर निवासी रिंकी मिश्रा को जर्जर मकान के स्थान पर नया मकान बनवाने के लिए 1,01,111 रुपये की सहायता राशि दी गई। इसके साथ ही उनकी चार पिता-विहीन बेटियों के भविष्य के लिए 5-5 हजार रुपये की चार एफडी भी बनाकर दी गईं।
वहीं हरिनाहपुर निवासी स्वर्गीय इन्द्रकांत की अनाथ दिव्यांग पुत्री सोनाली को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 42,500 रुपये की बैटरी चालित थ्री-व्हीलर मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई। साथ ही 11,111 रुपये नकद भी दिए गए।
सहायता राशि और संसाधन ग्रुप की जमीनी स्तर पर सक्रिय टीम के सदस्यों रजनीश मिश्रा (अधिवक्ता, हाईकोर्ट), अंबरीष ओझा (बीडीसी), विनोद तिवारी, दीपक मिश्रा, मनीष मिश्रा, कृष्ण कुमार ओझा (रामू), सुबास मिश्रा, सतीश ओझा (बीडीसी), अखिलेश ओझा, देवेंद्र पांडेय, संतोष पांडेय, जितेंद्र बाहुबली, संजय पांडेय, विमल पांडेय, सुनील पांडेय और राहुल पांडेय ने संबंधित लाभार्थियों को सौंपी।
ग्रुप सदस्यों के अनुसार, यह चौथी सामाजिक मुहिम है, जिसमें जरूरतमंदों तक सीधे सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया। मुहिम को लेकर क्षेत्र में ग्रुप के सामाजिक प्रयास की सराहना की जा रही है।
#pratapgarh #pratapgarhnews #pratapnagarjaipur #donate