बस्तर: बस्तर में तीज का अलग रंग, धनकुल की थाप पर महिलाएं जगाती हैं, 5 से 7 दिन तक चलता है तीजा जगार महादेव बाली गोरा की कथा से
Bastar, Bastar | Sep 12, 2026 *जगदलपुर, 12 सितंबर 2026/* छत्तीसगढ़ में तीज तिहार की अलग-अलग लोकपरंपरा है। बस्तर में धाकड़ समाज का तीजा जगार विशिष्ट परंपरा है, जिसमें तीज व्रत के साथ लोकगीत, देवी-देवताओं की आराधना और महिलाओं की सामूहिक भागीदारी जुड़ी है।जगार की शुरुआत पूजा स्थल तैयार करने से होती है। बांस की कमचियों से फुलेरा बनाकर चेंडू लगाया जाता है। नीचे मांडना कर बालीगौरा परात स्थाप