दुर्गावती: दुर्गावती बाजार में अतिक्रमण को लेकर बढ़ा तनाव, पुलिस ने 31 मार्च तक अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश
दुर्गावती थाना क्षेत्र के दुर्गावती बाजार में अतिक्रमण को लेकर शनिवार की दोपहर 12:00 बजे तनाव बढ़ गया। इसके बाद मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस के द्वारा मामले को शांत कराया गया। वहीं प्रशासन के द्वारा 31 मार्च तक अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है जो 31 मार्च तक अतिक्रमण नहीं हटाएगा उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।