हजारीबाग के संत कोलंबस कॉलेज के समीप मंगलवार मध्यरात्रि दो बजे तक ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार अपनी पूरी टीम के साथ कड़ाके की ठंड और शीतलहर की प्रवाह किये बगैर बीच सड़क पर डटे रहे।