हज़ारीबाग: सदर विधायक कार्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन
सदर विधायक कार्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों व राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।