हज़ारीबाग: एनटीपीसी नॉर्थ वेस्ट में रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित युवाओं का सांकेतिक धरना
हजारीबाग:एनटीपीसी पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना से प्रभावित बेरोजगार युवाओं ने माइंस परिसर में रोजगार की मांग पर सांकेतिक धरना दिया। युवाओं ने प्रबंधन पर टालमटोल और स्थानीय विस्थापितों को रोजगार से वंचित रखने का आरोप लगाया तथा चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।