कोंडागांव: कोंडागांव जिले में तेंदूपत्ता तोड़कर संग्राहकों को मिलेगी 1 करोड़ 69 लाख से अधिक राशि।
जिला अंतर्गत सभी 14 समितियों में 1 मई से तेंदूपत्ता तोड़ना चालू हो गया है। जिले में पहले दिन 246 फड़ में से 200 फड़ों पर तेंदूपत्ता तोड़ाई शुरू हो गई है। निगरानी के लिए 246 फड़मुंशी, 246 इकाई के लिए उतने ही इकाई अधिकारी व 14 सेक्शन अधिकारी को तैनात किया गया है।