कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने अभियुक्त को अमृत सरोवर के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया है।