पटना ग्रामीण: पटना के होटल ताज में बम ब्लास्ट, घुसे तीन आतंकी, पुलिस और एटीएस का संयुक्त ऑपरेशन ड्रिल
पटना के होटल ताज में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे होटल ताज में मॉक ड्रिल के दौरान तीन आतंकी होटल ताज में घुस गए इसके बाद बम ब्लास्ट भी हुआ। मौके पर कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने के बाद पुलिस और एटीएस ने संयुक्त ऑपरेशन ड्रिल चलाया। बता दें कि आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की जांच के लिए इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।