बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र के ग्राम जमदेही खुर्द में सोमवार रात करीब 8 बजे हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात बाइक चालक ने तेज रफ्तार में बाइक चला रहे युवक और पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, जमदेही खुर्द निवासी 35 वर्षीय महादेव, पिता विशनू उइके, बाइक चला रहे थे