बहराइच: नानपारा बाईपास सब्जी मंडी के पास बाइक सवार पिता-पुत्र को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, दोनों हुए घायल
नानपारा बाईपास के पास बाइक सवार पिता पुत्र को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए हैं। जिसमें पिता की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनो ने बताया कि बाइक सवार पिता पुत्र चहलारीघाट से वापस घर आ रहे थे। तभी चार पहिया वाहन ने ठोकर मारी है। वहीं अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई।