रूपवास: अवैध हथियार बेचने वाले आरोपी को रुदावल पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपवास क्षेत्र की रुदावल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर राजेश मीना के निर्देशन में पुलिस लगातार अवैध हथियार रखने और उनकी तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।