कोंडागांव: स्वास्थ्यकेंद्रों के निर्माण में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने के कोंडागांव कलेक्टर ने दिए निर्देश
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंगलवार को जिला कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने मर्दापाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बांसकोट में आयुष केंद्र तथा लुभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए हैं।