कोंडागांव: कुम्हारपारा कोंडागांव में कुम्हार समाज द्वारा हर्षौल्लास के साथ मनाया गया नरसिंह जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा
कोंडागांव जिला मुख्यालय के कुम्हारपारा में आज 21 मई को कुम्हार समाज द्वारा भव्य रूप से भगवान नरसिंह जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कुम्हार समाज द्वारा क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे व महिलाएं शामिल हुई। समाज के जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि इस जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर कुम्हार समाज में काफी उत्साह का माहौल है।