कोंडागांव: NH-30 बोरगांव में कांकेर बस के पीछे जा घुसी स्कूटी, SIS पुलिस का जवान हुआ घायल , फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती
NH 30 बोरगांव के सोमवार की दोपहर लगभग 4 बजे जगदलपुर की ओर जा रही कांकेर बस के पीछे स्कूटी सवार युवक ग्राम सिंगारपुरी निवासी प्रेमलाल मरकाम पिता श्यामलाल घायल हो गया जिसे उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती किया गया है।घायल युवक ने बताया कि आज फरसगांव बाजार से वापस अपने घर जाने के दौरान बोरगांव में अचानक कांकेर बस उसके सामने आने से अनियंत्रित होकर टकरा गया।