कोंडागांव: पीएम श्री विद्यालय के बच्चों के लिए कोंसगांव में चलाए गए ग्रीष्मकालीन शिविर का 20 मई को ऑडिटोरियम हॉल में हुआ समापन
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जिला प्रशासन के द्वारा पीएम श्री विद्यालय के बच्चों के लिए 14 मई से 20 मई तक ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें पीएम श्री विद्यालय के लगभग 600 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। वहीं 20 मई को नगर के ऑडिटोरियम हॉल में ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर अंकित चौहान शामिल हुए।