कोंडागांव: जोबा सड़क हादसे में मृतक की पहचान सौरभ युईके पुलिस के जवान के रूप में हुई- निरीक्षक प्रहलाद यादव, सिटी कोतवाली कोंडागांव
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 जोबा के पास हुए सड़क हादसे के शिकार युवक की पहचान कर ली गई है। जिसकी पुष्टि आज कोंडागांव सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद यादव के द्वारा की गई है। बताया जा रहा है युवक का नाम सौरभ उईके है तथा वह लोहंडी गुड़ा थाने में पुलिस का जवान था। जिसकी सड़क दुर्घटना में आज उपचार के दैरान मौत हो गई है।