राजकीय महाविद्यालय चंबा के आठ एनसीसी कैडेट्स का प्री-आरडीसी कैंप के लिए चयन
सुरेंद्र ठाकुर
चंबा 14 अगस्त 2026
राजकीय महाविद्यालय चंबा के एनसीसी विंग के आठ विद्यार्थियों का प्री-आरडीसी कैंप के लिए चयन हुआ है। कैडेट्स की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश राठौर ने चयनित कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
एनसीसी से जुड़े लेफ्टिनेंट केवल कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय के आठ कैडेट्स का प्री-आरडीसी कैंप के लिए चयन हुआ है। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी एनसीसी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।
🎙️ बाइट — लेफ्टिनेंट केवल कृष्ण
🎙️ बाइट — राकेश राठौर, प्राचार्य
📱 व्हाट्सऐप: 7018586290
#PangiLiveNews #Chamba #NCC #PreRDC #NCCCadets #RajkiyaMahavidyalayaChamba #ChambaNews #HimachalNews #NCCIndia #EducationNews
Chamba, Chamba | Aug 14, 2026