मुगलसराय: मुगलसराय में हाई ब्लड प्रेशर से चक्कर आने पर बुजुर्ग बाइक से गिरे, सिर में लगी गंभीर चोट
मुगलसराय में शुक्रवार दोपहर 02 बजे तेज धूप के दौरान 65 वर्षीय दशरथ यादव अचानक चक्कर आने से बाइक से गिरकर घायल हो गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी ने उन्हें राजकीय महिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. एस.के. चतुर्वेदी ने जांच में हाई ब्लड प्रेशर के कारण चक्कर आने से हादसा होने की बात कही गयी घायल का उपचार जारी है।