जरीडीह: जैनामोड़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का किया जोरदार स्वागत
Jaridih, Bokaro | Apr 10, 2024 जैनामोड़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष विनोद कुमार महतो के नेतृत्व में गाजे बाजे व फूल माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विधानसभा स्तरीय बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लिए गए संकल्प अबकी बार 400 पार को पूरा करने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं ने लिया।