जरीडीह: बाराडीह में सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ व श्रीमद भागवत कथा का भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
Jaridih, Bokaro | Apr 10, 2024 जरीडीह प्रखंड के बाराडीह में सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ व श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ यज्ञ कमिटी द्वारा किया गया। इस कलश शोभायात्रा में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, झामूमो जिला अध्यक्ष हिरालाल मांझी, भाजपा नेता लक्ष्मण नायक, विधायक के जरीडीह प्रभारी उत्तम सिंह, केंद्रीय सदस्य हाकिम महतो पैदल कलश शोभायात्रा में शामिल हुए।