जरीडीह: स्वीप कोषांग द्वारा जैनामोड़ में मतदाता जागरूकता को लेकर Run For Vote कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Jaridih, Bokaro | Apr 10, 2024 जरीडीह प्रखंड के बाँधडीह हाई स्कूल से जैनामोड़ चौक होते हुए टांड़ बलीडीह टोल प्लाजा तक एवं टॉल प्लाजा से बाँधडीह हाई स्कूल तक स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर Run For Vote कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जरीडीह सीओ प्रणव ऋतुराज, जरीडीह बीडीओ जयपाल महतो, थाना प्रभारी अमित कुमार राय शामिल हुए।