Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

प्रतापगढ़: विकास कार्य प्रदर्शनी और शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ, जिला कलक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Pratapgarh, Pratapgarh | Jun 12, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर आधारित तीन दिवसीय विकास कार्य प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नगर परिषद परिसर, प्रतापगढ़ में किया गया। वहीं राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को सरकारी सेवाओं का

MORE NEWS

प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़
 दिनांक : 27.06.2026

👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ‘ड्रंक एंड ड्राइव’, प्रेशर हॉर्न, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध चला सघन चेकिंग अभियान

➡️ उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद प्रतापगढ़ में लगातार “सड़क सुरक्षा अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में “ड्रंक एंड ड्राइव”, प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

➡️ उक्त अभियान नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिल कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

➡️ दिनांक 27.06.2026 को रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस एवं थाना हथिगवां पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

➡️ यातायात निरीक्षक श्री मनोज कुमार मय हमराह गण एवं थाना हथिगवां प्रभारी सतेन्द्र सिंह तथा खिदिरपुर चौकी इंचार्ज श्री प्रिंस तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा से गुजरने वाले लगभग 682 वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों के एल्कोहल स्तर की जांच की गई।

➡️ अभियान के दौरान कार्यवाही :
▪️ 01 वाहन हूटर लगे पाए जाने पर चालान किया गया, ₹10,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
▪️ 02 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनका चालान किया गया तथा ₹20,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
▪️ 39 वाहनों पर प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर ₹3,90,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
▪️ 24 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने/अनियमितता पर चालान कर ₹1,20,000/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
▪️ 04 वाहनों पर निर्धारित मानक से अधिक ब्लैक फिल्म पाए जाने पर चालान किया गया तथा ₹10,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
▪️ 03 वाहन मोडिफाइड साइलेंसर लगे पाए जाने पर चालान किया गया तथा ₹30,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

➡️ इस प्रकार कुल 73 वाहनों से ₹5,80,000/- (पांच लाख अस्सी हजार रुपये) का शमन शुल्क वसूला गया।

➡️ प्रतापगढ़ पुलिस समस्त वाहन चालकों एवं जनपदवासियों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। मद्यपान कर वाहन न चलाएं तथा वाहनों में अवैध प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक : 27.06.2026 👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ‘ड्रंक एंड ड्राइव’, प्रेशर हॉर्न, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध चला सघन चेकिंग अभियान ➡️ उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद प्रतापगढ़ में लगातार “सड़क सुरक्षा अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में “ड्रंक एंड ड्राइव”, प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। ➡️ उक्त अभियान नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिल कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। ➡️ दिनांक 27.06.2026 को रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस एवं थाना हथिगवां पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ➡️ यातायात निरीक्षक श्री मनोज कुमार मय हमराह गण एवं थाना हथिगवां प्रभारी सतेन्द्र सिंह तथा खिदिरपुर चौकी इंचार्ज श्री प्रिंस तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा से गुजरने वाले लगभग 682 वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों के एल्कोहल स्तर की जांच की गई। ➡️ अभियान के दौरान कार्यवाही : ▪️ 01 वाहन हूटर लगे पाए जाने पर चालान किया गया, ₹10,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। ▪️ 02 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनका चालान किया गया तथा ₹20,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। ▪️ 39 वाहनों पर प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर ₹3,90,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। ▪️ 24 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने/अनियमितता पर चालान कर ₹1,20,000/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया। ▪️ 04 वाहनों पर निर्धारित मानक से अधिक ब्लैक फिल्म पाए जाने पर चालान किया गया तथा ₹10,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। ▪️ 03 वाहन मोडिफाइड साइलेंसर लगे पाए जाने पर चालान किया गया तथा ₹30,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। ➡️ इस प्रकार कुल 73 वाहनों से ₹5,80,000/- (पांच लाख अस्सी हजार रुपये) का शमन शुल्क वसूला गया। ➡️ प्रतापगढ़ पुलिस समस्त वाहन चालकों एवं जनपदवासियों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। मद्यपान कर वाहन न चलाएं तथा वाहनों में अवैध प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 27, 2026

डीएम ने टीएचआर प्लांट का किया निरीक्षण, बोले— पुष्टाहार की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता

प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने विकास खंड कुंडा के ग्राम बछन्दामऊ स्थित सूरज प्रेरणा लघु उद्योग राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) टीएचआर इकाई का निरीक्षण कर तैयार किए जा रहे पुष्टाहार की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया का गहन जायजा लिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित इकाई में तैयार हो रहे उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, भंडारण व्यवस्था और स्वच्छता मानकों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उत्पादन प्रक्रिया, कच्चे माल की उपलब्धता, तैयार उत्पाद की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। महिलाओं ने टीएचआर इकाई के संचालन और कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी भी उन्हें दी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के पोषण से जुड़े उत्पादों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर पुष्टाहार के नमूनों की प्रयोगशाला से जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थियों तक निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त उत्पाद पहुंच सके।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कुंडा वाचस्पति सिंह सहित संबंधित अधिकारी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

इसके बाद जिलाधिकारी ने विकास खंड कुंडा के ग्राम परसीपुर पहुंचकर एक शिकायत के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और उनका फीडबैक भी प्राप्त किया।

डीएम ने टीएचआर प्लांट का किया निरीक्षण, बोले— पुष्टाहार की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने विकास खंड कुंडा के ग्राम बछन्दामऊ स्थित सूरज प्रेरणा लघु उद्योग राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) टीएचआर इकाई का निरीक्षण कर तैयार किए जा रहे पुष्टाहार की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया का गहन जायजा लिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित इकाई में तैयार हो रहे उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, भंडारण व्यवस्था और स्वच्छता मानकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उत्पादन प्रक्रिया, कच्चे माल की उपलब्धता, तैयार उत्पाद की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। महिलाओं ने टीएचआर इकाई के संचालन और कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी भी उन्हें दी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के पोषण से जुड़े उत्पादों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर पुष्टाहार के नमूनों की प्रयोगशाला से जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थियों तक निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त उत्पाद पहुंच सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कुंडा वाचस्पति सिंह सहित संबंधित अधिकारी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। इसके बाद जिलाधिकारी ने विकास खंड कुंडा के ग्राम परसीपुर पहुंचकर एक शिकायत के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और उनका फीडबैक भी प्राप्त किया।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jun 27, 2026

थाना नवाबगंज, जनपद प्रतापगढ़

👉 थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, अभियुक्त चन्द्रकेश पुत्र राजेन्द्र को नोटिस तामील कर मुनादी कराई गई-

👉 मु0अ0सं0 65/2026, धारा 64/351(3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त चन्द्रकेश पुत्र राजेन्द्र, निवासी ग्राम रामपुर कोटवा, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध दिनांक 13.05.2026 को थाना नवाबगंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।

👉 उक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान अभियुक्त के विरुद्ध लगाए गए आरोपों के संबंध में पर्याप्त एवं सुसंगत साक्ष्य प्राप्त होने पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए गए, किन्तु अभियुक्त अपने मूल निवास स्थान पर उपस्थित नहीं मिला तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार फरार चल रहा है एवं स्वयं को छिपाए हुए है।

👉 अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 29.05.2026 को अभियुक्त पर ₹10,000/- (दस हजार रुपये) का पुरस्कार घोषित किया गया। इसके उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 01.06.2026 को अभियुक्त के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) निर्गत किया गया।

👉 इसके अतिरिक्त अभियुक्त के लगातार फरार रहने एवं न्यायालय/पुलिस के समक्ष उपस्थित न होने पर माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 25.06.2026 को धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा जारी की गई, जिससे अभियुक्त को विधिक रूप से न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया जा सके।

👉 उक्त उद्घोषणा के अनुपालन में दिनांक 27.06.2026 को उ0नि0 दिलीप पाल मय पुलिस टीम द्वारा विधिवत उद्घोषणा की तामीला कराई गई। इस दौरान अभियुक्त के निवास स्थान पर जाकर उद्घोषणा की प्रति उसके मकान पर नियमानुसार चस्पा की गई तथा ग्राम के प्रमुख सार्वजनिक स्थल एवं ग्राम पंचायत भवन पर भी उद्घोषणा की प्रति प्रदर्शित की गई। साथ ही थाना बाघराय के सूचना पट्ट पर भी उद्घोषणा चस्पा कराई गई, जिससे अधिकतम सार्वजनिक जानकारी सुनिश्चित हो सके।

👉 इसके साथ ही ग्राम में डुगडुगी (ढोल) एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा का सार्वजनिक रूप से ऐलान कराया गया तथा उपस्थित ग्रामवासियों को सूचित किया गया कि अभियुक्त चन्द्रकेश न्यायालय के समक्ष निर्धारित समय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करे अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर विवेचना में सहयोग प्रदान करे, अन्यथा उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

👉 सम्पूर्ण उद्घोषणा एवं तामीला की कार्यवाही नियमानुसार, विधिवत एवं पारदर्शी रूप से संपन्न की गई है तथा प्रकरण में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

प्रतापगढ़ पुलिस
"अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सतत प्रभावी कार्यवाही"

थाना नवाबगंज, जनपद प्रतापगढ़ 👉 थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, अभियुक्त चन्द्रकेश पुत्र राजेन्द्र को नोटिस तामील कर मुनादी कराई गई- 👉 मु0अ0सं0 65/2026, धारा 64/351(3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त चन्द्रकेश पुत्र राजेन्द्र, निवासी ग्राम रामपुर कोटवा, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध दिनांक 13.05.2026 को थाना नवाबगंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। 👉 उक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान अभियुक्त के विरुद्ध लगाए गए आरोपों के संबंध में पर्याप्त एवं सुसंगत साक्ष्य प्राप्त होने पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए गए, किन्तु अभियुक्त अपने मूल निवास स्थान पर उपस्थित नहीं मिला तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार फरार चल रहा है एवं स्वयं को छिपाए हुए है। 👉 अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 29.05.2026 को अभियुक्त पर ₹10,000/- (दस हजार रुपये) का पुरस्कार घोषित किया गया। इसके उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 01.06.2026 को अभियुक्त के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) निर्गत किया गया। 👉 इसके अतिरिक्त अभियुक्त के लगातार फरार रहने एवं न्यायालय/पुलिस के समक्ष उपस्थित न होने पर माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 25.06.2026 को धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा जारी की गई, जिससे अभियुक्त को विधिक रूप से न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया जा सके। 👉 उक्त उद्घोषणा के अनुपालन में दिनांक 27.06.2026 को उ0नि0 दिलीप पाल मय पुलिस टीम द्वारा विधिवत उद्घोषणा की तामीला कराई गई। इस दौरान अभियुक्त के निवास स्थान पर जाकर उद्घोषणा की प्रति उसके मकान पर नियमानुसार चस्पा की गई तथा ग्राम के प्रमुख सार्वजनिक स्थल एवं ग्राम पंचायत भवन पर भी उद्घोषणा की प्रति प्रदर्शित की गई। साथ ही थाना बाघराय के सूचना पट्ट पर भी उद्घोषणा चस्पा कराई गई, जिससे अधिकतम सार्वजनिक जानकारी सुनिश्चित हो सके। 👉 इसके साथ ही ग्राम में डुगडुगी (ढोल) एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा का सार्वजनिक रूप से ऐलान कराया गया तथा उपस्थित ग्रामवासियों को सूचित किया गया कि अभियुक्त चन्द्रकेश न्यायालय के समक्ष निर्धारित समय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करे अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर विवेचना में सहयोग प्रदान करे, अन्यथा उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 👉 सम्पूर्ण उद्घोषणा एवं तामीला की कार्यवाही नियमानुसार, विधिवत एवं पारदर्शी रूप से संपन्न की गई है तथा प्रकरण में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। प्रतापगढ़ पुलिस "अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सतत प्रभावी कार्यवाही"

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 27, 2026

क्षेत्राधिकारी पट्टी द्वारा थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत आमापुर बाजार में सघन वाहन चेकिंग, ब्लैक फिल्म एवं अवैध हूटर हटवाए गए-

➡️ जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

➡️ इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी द्वारा थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत आमापुर बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बाजार क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर आवागमन करने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा वाहन चालकों से आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया गया।

➡️ चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे चार पहिया वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म हटवाई गई तथा अवैध रूप से लगाए गए हूटर उतरवाए गए। साथ ही वाहन स्वामियों एवं चालकों को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने तथा भविष्य में नियमों का उल्लंघन न करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

➡️ क्षेत्राधिकारी पट्टी द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, प्रभावी चेकिंग एवं गश्त जारी रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी पट्टी द्वारा थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत आमापुर बाजार में सघन वाहन चेकिंग, ब्लैक फिल्म एवं अवैध हूटर हटवाए गए- ➡️ जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ➡️ इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी द्वारा थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत आमापुर बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बाजार क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर आवागमन करने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा वाहन चालकों से आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया गया। ➡️ चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे चार पहिया वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म हटवाई गई तथा अवैध रूप से लगाए गए हूटर उतरवाए गए। साथ ही वाहन स्वामियों एवं चालकों को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने तथा भविष्य में नियमों का उल्लंघन न करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। ➡️ क्षेत्राधिकारी पट्टी द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, प्रभावी चेकिंग एवं गश्त जारी रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 27, 2026

👉 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

➡️ आज दिनांक 27.06.2026 को थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया।

➡️ इस दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 102/108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।

➡️ मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

➡️ साथ ही उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उन्हें आवश्यक सहायता एवं कानूनी संरक्षण उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आश्वस्त किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

👉 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक ➡️ आज दिनांक 27.06.2026 को थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। ➡️ इस दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 102/108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। ➡️ मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। ➡️ साथ ही उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उन्हें आवश्यक सहायता एवं कानूनी संरक्षण उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आश्वस्त किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 27, 2026