महरौनी: ग्राम छायन के कुम्हेड़ी रोड पर आरोग्य केंद्र एवं ट्रांसफार्मर के बीच क्षतिग्रस्त बंच केविल हादसों को आमंत्रित कर रही है
ग्राम छायन स्थित कुम्हेडी रोड पर आरोग्य केंद्र एवं ट्रांसफार्मर के बीच क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई विद्युत की बंच केविल लगातार हादसों को आमंत्रण दे रही है। जबकि पास में ही स्कूली बच्चों का आना जाना है। उक्त के संबंध में ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले को संज्ञान लेते हुए दुर्घटना से बचाव हेतु उचित कार्यवाही की मांग की है।