मुरार: चुनाव दूर, लेकिन मुरार में नेताजी का फोटोशूट वॉर्म-अप शुरू
Morar, Gwalior | May 29, 2026 ग्वालियर के मुरार इलाके में शुक्रवार दोपहर 1 बजे चुनावी वॉर्म-अप का दिलचस्प नजारा देखने को मिला। क्षेत्र में भावी पार्षद बनने की तैयारी में जुटे गणेश समाधिया मोहल्ले की गलियों में पूरे एक्शन मोड में नजर आए। जनता की समस्या कम और कैमरे की मौजूदगी ज्यादा दिखाई दी, जबकि चुनाव अभी काफी दूर हैं।