इंदौर ब्रेकिंग | राजबाड़ा पर बड़ा सड़क हादसा
इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र में सिटी बस ने ई-रिक्शा समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक बस तेज गति से आ रही थी और ड्राइवर के ब्रेक नहीं लगने से हादसा हुआ।
सूचना मिलते ही एमजी रोड पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
#IndoreNews #Rajwada #RoadAccident #IndoreBreaking #MadhyaPradesh
Indore, Indore | Sep 28, 2026