बांसगांव: गगहा के मझगांवा फ्लाईओवर के पास जानवर बचाने में अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराई, तीन रिश्तेदारों की मौत, चार घायल
गगहा थाना क्षेत्र के मझगांवा फ्लाईओवर से पहले संस्कृत पाठशाला के पास गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सामने अचानक जानवर आ जाने पर चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।